MP Weather : चक्रवाती तूफान असर, बादलों की आवाजाही, 4 संभागों में बारिश के आसार, एक दर्जन जिलों कोहरा-तेज हवा, जानें IMD का अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : चक्रवाती तूफान मिचौंग के चलते मध्य प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है, अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों और वातावरण में नमी के चलते फिलहाल 9-10 दिसंबर तक मौसम के यूहीं बने रहने का अनुमान है।आज बुधवार को भी एक दर्जन से अधिक जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इसका मुख्य प्रभाव जबलपुर और शहडोल संभाग में देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जिलों में कोहरा भी छाया रहेगा।

3-4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के अनुसार,  प्रदेश में अभी तीन तरह के वेदर सिस्टम सक्रिय हैं,  जिसकी वजह से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है और बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। फिलहाल 10 दिसंबर तक अभी मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। 11 और 12 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के कई जिलों बादल छाए रहेंगे। वही 10 दिसंबर के बाद एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा जिसकी वजह से भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी।  वही 15 दिसंबर के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीतलहर चलने की संभावना बन सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है, इसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना है। इसके अलावा चक्रवाती तूफान मिचौंग आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कुछ कमजोर हो गया, लेकिन इसके असर से हवाओं के साथ नमी आ रही है, जिसके कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में  छह और सात दिसंबर को कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।इसके अलावा अरब सागर में ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में बनी हुई है, जिससे नमी आ रही है और ग्वालियर-चंबल संभाग समेत कई जिलों में  में बादल छाए रहने की संभावना है और उत्तरी हवाएं चलेगी और उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश/ कोहरे के आसार

  • आज बुधवार को भी प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में, शहडोल संभाग, नर्मदापुरम और रीवा संभाग  में तूफान का आशिक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान संभागों के जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
  • जबलपुर, कटनी उमरिया,नरसिंहपुर, सागर, दमोह, भोपाल, रतलाम, इंदौर, देवास, उज्जैन, आगर-मालवा, गुना, अशोक नगर, दतिया जिलों में बारिश भी हो सकती है।
  • अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
  • चंबल, रीवा, ग्वालियर और भोपाल संभाग के जिलों में घने कोहरा का अनुमान लगाया है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • शिवपुरी में सर्वाधिक 27 मिली मीटर, दतिया में 8.4 ,महाराजगंज में 3.8 ग्वालियर में 5 मिमी बारिश हुई। गुना मंडल और अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी हुई है।
  • भोपाल में 17.5 ग्वालियर में 15.1 इंदौर में 17.5 खरगोन और पचमढ़ी में 14.4 दतिया में 15 बैतूल में 16.02 जबलपुर में 17.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
  • भोपाल में 20.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 25 इंदौर में 20 रायसेन में 22.4 जबलपुर में 25.8 खजुराहो में 23 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews