MP Weather : नए सिस्टम से बदलेगा मौसम, फिर शुरू होगा बारिश का दौर, छाएंगे बादल, इन संभागों में बारिश के आसार, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के मौसम के फिर बदलने की उम्मीद है। मंगलवार 4 जुलाई को नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिससे 5 जुलाई से फिर बारिश का दूसरा दौर शुरू हो सकता है।आज भी प्रदेश के 1 दर्जन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। राजधानी भोपाल में 5 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।वही दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।इसके साथ ही ग्वालियर चंबल संभाग में छह जुलाई तक तेज वर्षा की संभावना बनी हुई है।

मंगलवार को सक्रिय होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अभी कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन मंगलवार 4 जुलाई को एक साइकोनिक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। यदि यह स्ट्रॉन्ग निकला तो प्रदेशभर में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, वरना हल्की से मध्यम बारिश का दौर चलेगा।वर्तमान में मध्य उत्तर प्रदेश पर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। वहीं एक मानसून द्रोणिका मप्र, ग्वालियर, सीधी होते हुए उड़ीसा के बालासोर तक जा रही है। इसके अलावा केरल पर एक आफसोर टर्फ बना हुआ है। इस सिस्टम के असर इंदौर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

आज इन संभागों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वातावरण में काफी नमी रहने के कारण पूर्वी मप्र के सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में सोमवार को गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। शेष जिलों में भी कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं।वही नए सिस्टम के एक्टिव होते ही पांच जुलाई के बाद एक बार फिर वर्षा का दौर तेजी से शुरू हो सकता है।मंगलवार से नया सिस्टम सक्रिय होने के कारण ग्वालियर चंबल संभाग में छह जुलाई तक तेज वर्षा की संभावना बनी हुई है।

अबतक का बारिश का रिकॉर्ड

  1. जून में सामान्य से 13% ज्यादा बारिश हुई है। जून में सामान्य तौर पर 5.5 इंच बारिश होनी चाहिए थी जबकि 6.2 इंच हुई। इसमें नरसिंहपुर, निवाड़ी, भिंड, मुरैना समेत प्रदेश के 29 जिलों में सामान्य या इससे ज्यादा बारिश हो चुकी है।
  2. नरसिंहपुर, निवाड़ी, मुरैना, भिंड, जबलपुर, सागर, सिवनी, उमरिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, नीमच, विदिशा समेत प्रदेश के 29 जिले ऐसे हैं, जहां अब तक सामान्य से ज्यादा पानी बरसा है। वहीं बालाघाट, रीवा, सिंगरौली, टीकमगढ़, आगर-मालवा, अशोकनगर, बैतूल, धार, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नर्मदापुरम, बड़वानी, उज्जैन समेत 23 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।
  3. अब तक नरसिंहपुर, निवाड़ी, मुरैना, भिंड, जबलपुर, सागर, सिवनी, उमरिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, नीमच, विदिशा समेत प्रदेश के 29 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से ज्यादा पानी बरसा है।
  4. बालाघाट, रीवा, सिंगरौली, टीकमगढ़, आगर-मालवा, अशोकनगर, बैतूल, धार, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नर्मदापुरम, बड़वानी, उज्जैन समेत 23 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews