MP Weather: एक साथ 3 सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार, तापमान में परिवर्तन, शुक्रवार से बदलेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अलग अलग स्थानों पर बने 3 वेदर सिस्टम और हवा के बदले रुख के चलते नमी आने के कारण बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो 48 घंटे तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है। हालांकि मौसम प्रणालियों के कुछ कमजोर पड़ने के कारण गुरुवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। बादल छंटने के बाद दिन के तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगेगी।

एक साथ 3 सिस्टम एक्टिव

एमपी मौसम विभाग के अनुसार,  वर्तमान में 3 सिस्टम एक्टिव है। साउथ वेस्ट राजस्थान में प्रेरित चक्रवात बना हुआ है और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है।इसके अलावा साउथ कोंकण से लेकर सेंट्रल छत्तीसगढ़ तक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिसके कारण नमी मिल रही है और मौसम में बदलाव हो रहा है।नौ मार्च को यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और फिर हल्के बादल ही छाएंगे, बारिश की संभावना कम है ।10 मार्च से फिर मौसम में बदलाव नजर आएगा और तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा।

9 मार्च तक इन जिलों बारिश, आंधी और ओलावृष्टि

एमपी मौसम विभाग के अनुसार,  राजस्थान में बने चक्रवातीय घेरे के कारण 24 घंटे में ग्वालियर चंबल अंचल में बूंदाबांदी तो शिवपुरी, श्योपुर में तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं। भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना समेत एक दर्जन जिलों में 9 मार्च तक तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है।वही आज बुधवार को नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने के आसार है।

ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का होगा सर्वे 

ओलावृष्टि और तेज हवाओं के असर से राजधानी भोपाल समेत राजगढ़, रतलाम, उज्जैन,मंदसौर, विदिशा, छिंदवाड़ा, रायसेन जिले में सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है, ऐसे में किसानों को राहत देते हुए शिवराज सरकार ने फसलों का सर्वे शुरू कर दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रदेश के कुछ स्थानों में ओला वृष्टि की सूचना प्राप्त हुई है। मेरे किसान भाई-बहन चिंता न करें, राज्य सरकार आपके साथ है। शीघ्र ही ओला वृष्टि से हुई फसलों के नुक़सान का सर्वे कराया जाएगा। किसानों के हित में सहायता देने का कार्य भी किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews