MP Weather: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल

chhattisgarh weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते प्रदेश का मौसम फिर बदलने लगा है। वही पड़ोसी राज्यों राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से आ रही गर्मी का असर भी प्रदेश पर कम पड़ रहा है, हालांकि अप्रैल महीना लगते ही कई जिले तो लू की चपेट में आ गए है आज शनिवार 2 अप्रैल को मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department) ने 12 जिलों में  येलो अलर्ट जारी किया गया है और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई डिप्टी डायरेक्टर बदले, देखें लिस्ट

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 2 अप्रैल 2022 को छिंदवाड़ा, छतरपुर, दमोह, राजगढ़, धार, खरगोन, खंडवा, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रतलाम और शाजापुर  आदि जिलों लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगोन और खंडवा में दर्ज किया गया है ।पिछले 24 घंटे में रीवा, सतना, छिंदवाड़ा जबलपुर, सागर, दमोह और रतलाम में लू का प्रभाव रहा।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में अलग अलग स्थानों पर तीन वेदर सिस्टम सक्रिय हैं। वर्तमान में अफगानिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पूर्वी मप्र, विदर्भ होकर एक ट्रफ लाइन कर्नाटक तक बनी है। इन तीनों सिस्टमोंं के चलते गुजरात, महाराष्ट्र, एवं राजस्थान में अधिकतम तापमान में कमी आने के आसार हैं और प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े.. इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में 8% की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी

मौसम विभाग (MP Weather Department) के अनुसार,  अगले पांच दिनों तक जबलपुर सहित संभाग के छिंदवाड़ा, मंडला सहित आस-पास के अन्य जिलों में तेज गर्मी के साथ लू चलने की संभावना है। 5अप्रैल तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी बढ़ेगी और इंदौर सहित प्रदेश में आगामी कुछ दिनों मे गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में लू के प्रकोप को देखते हुए मप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सभी विभागों को गर्मी से बचाव व उपचार के लिए व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews