
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Transfer. मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Madhya Pradesh) में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसीएस मो.सुलेमान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के प्रभारी डॉ.ओपी तिवारी और अस्पताल प्रशासन के उप संचालक डॉ.रितेश तंवर को आयुष्मान भारत के ऑफिस, डॉ.अर्चना पुण्डीर को आईईसी ब्यूरो में पदस्थ किया गया है।
यह भी पढ़े.. इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में 8% की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी
डॉ.प्रमोद गोयल, डॉ. उपेन्द्र धोटे,डॉ.हिमानी यादव, डॉ. शरद तिवारी, डॉ.वर्षा राय, डॉ. प्रज्ञा तिवारी, डॉ.निधि शर्मा, डॉ.रूबी खान, डॉ.अंशुल उपाध्याय, डॉ.सौरभ पुरोहित आदि को हेल्थ डायरेक्ट्रेट से एनएचएम भेजा गया है।वही कई अधिकारियों की भूमिका तय नहीं की गई है, जिन्हें जल्द जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

