MP Weather Alert: वातावरण में नमी बरकरार, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

chhattisgah weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का मौसम (Weather Update) बार बार बदल रहा है और कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग (Weather Department) ने एक बार फिर अगले 24 घंटे में  कई जिलों और संभागों में बारिश (Rain) की संभावना है।

यह भी पढ़े.. मप्र सरकार का बड़ा फैसला- मंत्रियों के साथ IAS अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मौसम विभाग (Weather Forecast)  की माने तो आज गुरुवार को भोपाल में बौछारें पड़ सकती हैं। वही अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट, गुना, ग्वालियर, अशोक नगर, श्‍योपुर, उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, देवास जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

इससे पहले बुधवार को भोपाल समेत कई जिलों में हल्की बारिश और तेज आंधी देखने को मिली थी। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई जगहों में आंधी तूफान भी चले, जिसके चलते वातावरण में ठंडक का अहसास हुआ है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: नया सिस्टम एक्टिव, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबकि गुरुवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और केरल , मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश की संभावना है।

बिहार के इन जिलों में भी अलर्ट जारी

मौसम विभाग (Weather Cloud) ने बिहार (Bihar) में 20 जिलों राजधानी पटना, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली ,मुजफ्फरपुर, पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, शिवहर, सारण, दरभंगा, गोपालगंज, सीवान, दरभंगा, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में आंधी, गरज और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews