MP Weather Alert : मप्र के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

HEAVY RAIN

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगस्त में झमाझम बारिश के बाद सितंबर में भी बौछारों का सिलसिला जारी है।मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिमी मप्र और उससे लगे पूर्वी राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात (An upper air cyclone) बना हुआ है, जिसके चलते शनिवार को ग्वालियर, सागर और जबलपुर संभाग में बारिश होने के आसार हैं।मौसम विभाग ने आज शनिवार को येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी करते हुए 10 संभागों और 8 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग (weather department) की माने तो बंगाल की खाड़ी में कोई प्रभावी मानसूनी सिस्टम (An effective monsoon system) मौजूद नहीं है। इससे लगातार बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं। उत्तर-पश्चिम मप्र पर बने सिस्टम से ग्वालियर, शिवपुरी, श्यौपुरकलां, सागर, जबलपुर में बरसात की संभावना है। राजधानी में भी शनिवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

प्रदेश में 18 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। इनमें छिंदवाड़ा, सिंगरौली, इन्दौर, झाबुआ, बड़वानी, खंडवा, देवास, आगर-मालवा, भोपाल, रायसेन, सीहोर, बैतूल, हरदा, अशोकनगर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर और राजगढ़ जिले शामिल हैं।

इन जिलों में सामान्य वर्षा
प्रदेश के 33 जिले ऐसे हैं, जिनमें एक सितम्बर तक सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। इन जिलों में मण्डला, डिण्डौरी, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, नीमच, मुरैना, श्योपुरकला, गुना, दतिया, रीवा, सीधी, खरगौन, विदिशा, जबलपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, अलीराजपुर, मंदसौर, भिण्ड, शिवपुरी, ग्वालियर, कटनी, बालाघाट, सागर, दमोह, होशंगाबाद, सिवनी, उमरिया और बुरहानपुर शामिल हैं।

पिछले चौबीस घंटे में इन जिलों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान शहडोल, जबलपुर, सागर, रीवा संभागों में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन होशंगाबाद और चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई।

इन संभागों में गरज-चमक बारिश के आसार
रीवा, शहडोल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल, सागर, जबलपुर,होशंगबाद

इन जिलों में बारिश के आसार
जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, दमोह, सागर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews