MP Weather : मौसम में बदलाव, कुछ जिलों में बारिश – बिजली गिरने का अलर्ट, देखें IMD का पूर्वानुमान

MP Weather : मौसम में बदलाव, कुछ जिलों में बारिश – बिजली गिरने का अलर्ट, देखें IMD का पूर्वानुमान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मानसून (MP Weather) की विदाई के बाद भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में हो रही बारिश थम गई है, अब मौसम साफ़ हो रहा है और इसमें बदलाव दिखाई दे रहा है। कई जिलों में अब धूप खिल रही है , इस बीच मप्र मौसम विभाग ने पूर्वानुमान (MP Weather Forecast) जारी करते हुए कुछ जिलों में बारिश तो कुछ जिलों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

एमपी मौसम विभाग (MP weather department) ने आज अपनी दैनिक रिपोर्ट (MP Weather Daily Report) में शहडोल, रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के अलावा बुरहानपुर एवं खंडवा जिलों में कहीं कहीं बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना जताई है।  मौसम विभाग (MP Weather Update) ने प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें – भाजपा से निष्कासित नेता प्रीतम लोधी का शक्ति प्रदर्शन, बंदूकें उठवाकर दिलवाई शपथ, बोला – अत्याचार नहीं सहेंगे

इसके अतिरिक्त मौसम विभाग (IMD MP Weather Update) ने शहडोल संभाग के जिलों के साथ साथ बालाघाट एवं मंडला जिलों में बिजली गिरने / चमकने का येलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert) जारी किया है।  पिछले 24 घंटों की जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वहीं रीवा, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई जबकि उज्जैन एवं चम्बल संभाग के जिलों का मौसम शुष्क रहा।

ये भी पढ़ें – CG Weather : पश्चिमी विक्षोभ-रिटर्निंग मानसून का दिखेगा असर, 15 अक्टूबर तक 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, गरज-चमक की चेतावनी, जानें पूर्वानुमान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews