MP Weather : कई वेदर सिस्टम सक्रिय, नदी-नाले उफान पर, अगले 48 घंटों तक 3 दर्जन जिलों में भारी बारिश-तेज हवा का अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्यप्रदेश में मानसून के एक्टिव होते ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंडला, इटारसी, सिवनी, नरसिंहपुर समेत कई जिलों में नदी- नाले उफान पर आ गए है और कई मार्ग भी बंद हो गए है। जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है, वही प्रशासन ने भी हालात को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वर्तमान में मानसून के साथ  कई वेदर सिस्टम सक्रिय है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग ने आज बुधवार को अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, शहडोल और उमरिया में अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।वही आगर, भोपाल, देवास, धार, गुना, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में भारी बारिश हो सकती है।

अगले 48 घंटे इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 28 जून को आगर, मंदसौर, गुना, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। 29 जून को शाजापुर-आगर जिले में अति भारी बारिश और विदिशा, सीहोर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 29 जून तक भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला समेत कई जिलों में लगातार भारी वर्षा होने का अनुमान है।

वर्तमान में कई सिस्टम सक्रिय

एमपी मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जबकि दूसरी ट्रफ लाइन गुजरात तट से केरल तट तक बनी हुई है, लेकिन मानसून की अक्षय रेखा इस समय दक्षिण की ओर है, जिसके चलते पर्याप्त नमी नहीं मिल पा रही है और हल्के से मध्यम बारिश हो रही है।

ग्वालियर में मध्यम तो जबलपुर संभाग में झमाझम बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो रही है।हालांकि अगले 24 से 48 घंटे में मानसून की अक्षय रेखा आगे बढक़र उत्तर की ओर आने की संभावना है, ऐसे में अगले 24 घंटे में ग्वालियर चंबल अंचल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।इंदौर में आज से अगले दो दिन तक बारिश की गतिविधियां दिखाई देंगी। अगले 24 घंटे में जबलपुर सहित संभाग के कटनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी सहित आस-पास के जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है .

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews