MP Weather : प्रदेश के 41 जिलों में मानसून सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

MP Weather : प्रदेश के 41 जिलों में मानसून सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मानसून की सक्रियता धीरे धीरे बढ़ रही है, ये पूरे मध्य प्रदेश (MP Weather) को भी जल्दी ही तरबतर करेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, बड़ौदा, शिवपुरी, रीवा और चुर्क से होकर गुजर रही है। एमपी मौसम विभाग (MP weather department) के मुताबिक प्रदेश के 41 जिलों में इस समय मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मानसूनी मौसम (IMD Monsoon) के बावजूद मध्य प्रदेश (MP News) के बहुत से जिले अभी बारिश के इन्तजार में हैं। मौसम विभाग ने अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट (MP Weather Daily Report) में सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा और बालाघाट जिलों में माध्यम से भारी बारिश की चेतावनी का येलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert) जारी किया है इसके अलावा शहडोल, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें – MP के इन शहरों में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इस शहर में पेट्रोल सबसे सस्ता, जाने सभी शहरों का हाल

मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे का विवरण जारी करते हुए बताया कि प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान ग्वालियर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहडोल, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों में तापमान में बहुत वृद्धि दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें – Gwalior : कांग्रेस नेता पर 10 लाख में टिकट बेचने का आरोप, ऑडियो वायरल

एमपी मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मुरैना, भिंड, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, उज्जैन और आगर जिलों को छोड़कर प्रदेश के शेष जिलों में मानसून सक्रिय (MP Monsoon) है।

ये भी पढ़ें – Monsoon : इन राज्यों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP सहित हरियाणा में मानसून पर IMD अपडेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews