MP Weather Update: 4 मार्च से मप्र में फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, यहां बारिश-ओले के आसार

chhattisgah weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मार्च (March 2021) का महिना लगते ही मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के मौसम (MP Weather Update) के मिजाज बदलने के आसार दिखाई दे रहे है।  मौसम विभाग (Weather Department)  ने 3,4 और 5 मार्च को कई राज्यों में बारिश (Rain) की संभावना जताई है।वही आज 2 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होने से 4 मार्च के बाद हवाओं के रुख में बदलाव देखने को मिल सकता है। वातावरण में नमी के कारण बादल भी छा सकते है और तापमान (Temperature) में भी परिवर्तन भी दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update : मप्र में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग (Weather Update) की माने तो 4 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हवाओं का रुख एक बार फिर बदलकर दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी होने की संभावना है,ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होगी और बादल भी छा सकते हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।4 मार्च से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और शाम के समय भोपाल, राजगढ़ सहित कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का पूर्वानुमान ( Weather Forecast) है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) के कारण 3 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग गरज के साथ छिटपुट बारिश और बर्फबारी (Snowfall) होने की संभावना है। वही 6-8 मार्च के दौरान इस क्षेत्र में व्यापक रूप से व्यापक वर्षा और बर्फबारी की गतिविधियाँ होने की संभावना है।

स्‍कायमेट वेदर के अनुसार, जम्मू कश्मीर से हिमाचल प्रदेश तक एक बार फिर बारिश तथा हिमपात (Rain and snow) की संभावना  ( Weather Forecast) बनती नजर आ रही है। अगले 2 दिनों में पंजाब से लेकर गुजरात तथा दिल्ली और मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वही उत्‍तर भारत में तापमान में बड़ी गिरावट के चलते अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला, मोगा, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी सहित राजस्‍थान के जयपुर, चूरू, गंगानगर और आसपास के भागों में सुबह की सर्दी एक बार फिर वापसी कर सकती है।इतना ही नहीं पूर्वोत्तर में भी हल्की बारिश(weather Update) की संभावना बन रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews