MP Weather Update : मौसम ने बदली करवट, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

up weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्टूबर का महिना शुरु हो गया है, बावजूद इसके मौसम  में बदलाव (Weather update) देखने को मिल रहे है, प्रदेश के कई जिलों में बारिश (Rain) का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है, हालांकि बौछारों के बीच हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो  बंगाल की खाड़ी में बने ऊपरी हवा के चक्रवात के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है।पिछले चौबीस घंटे में मंडला, मलाजखंड, बैतूल, और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में बारिश हुई वही अगले चौबीस घंटे में मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 4 संभागों और आधा दर्जन जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मप्र के इन जिलों में फिर बारिश की संभावना, यहां जमकर बरसा पानी

मौसम विभाग की माने तो उड़ीसा के तट पर बने सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से पूर्वी मध्य प्रदेश में बरसात हो रही है। शुक्रवार से पश्चिमी मध्य प्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। शेष स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी।

गुरुवार को इन जिलों में हुई बारिश

मानसून की विदाई होने के बाद अचानक मौसम के मिजाज बिगड़ गए। गुरुवार को मंडला,  मलाजखंड, बैतूल, और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में बारिश हुई  । बैतूल जिले के कई क्षेत्रों में हलकी तो कहीं तेज बारिश हो गई। इससे खेतों में कटी पड़ी फसल भीग गई।

MP Weather Update : अक्टूबर में होगी ठंड की दस्तक, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बौछार के आसार

शहडोल, रीवा, जबलपुर, होशंगाबाद सभांग के जिलों में, खंडवा और देवास जिले में।

इन जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना

होशंगबाद, शहडोल संभागों के जिलों, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में

बारिश का रिकॉर्ड

Rain dt 09.10.2020

(Past 24 hours)
Mandla 30.0
Malanjkhand 1.2
Chindwara 0.1
Betul 1.0

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews