MP Weather: 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम, 6 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून, तेज बारिश के आसार; 2 दिन बूंदाबांदी, अब भी 16% कम वर्षा

MP Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ और मानसून के सक्रिय होने 2 दिन बाद फिर मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरु होगा। फिलहाल मंगलवार-बुधवार को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होती रहेगी।
MP weather

अगले 48 घंटों के बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। 6 अगस्त को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मानसून गति पकड़ेगा और प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरु हो सकता है। इस दौरान खास करके ग्वालियर, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।

फिलहाल दो दिन ( 4-5 अगस्त) बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी का दौर चलता रहेगा। अगले पांच दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सोमवार को प्रदेश के कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। इंदौर और ग्वालियर में 3 मिलीमीटर पानी गिरा और भोपाल हल्की बौछारें पड़ी।

मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 अगस्त को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, रीवा, सतना, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, सागर, छिंदवाड़ा, मैहर और पांढुर्णा में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछार पड़ सकती है।

मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से 16% कम बारिश

  • 1 जून से 3 अगस्त 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 16 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब तक औसतन 15.9 इंच ( 404.2 मिमी) बारिश हुई है जबकी इस अवधि में 19 इंच (482 मिमी) बारिश होनी चाहिए थी। पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 20% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 13% कम पानी गिरा है।
  • जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग के जिले सबसे कमजोर स्थिति में हैं। बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खंडवा और खरगोन ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसमें देवास में सबसे ज्यादा करीब 29 इंच  बरसात हुई है।
  • अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, भोपाल, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में भी कम बारिश हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews