MP Weather Update: धीमी हुई मानसून की रफ्तार, 14 के बाद मूसलाधार के आसार

MP Weather Update: धीमी हुई मानसून की रफ्तार, 14 के बाद मूसलाधार के आसार

भोपाल।

अबतक तेजी से आगे बढ़ रहे मानसून ब्रेक की आशंका बढ़ गई है।मौसम विभाग की माने तो झारखंड में बना कम दबाव का क्षेत्र निष्क्रिय हो गया है और मॉनसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है, जिसके चलते प्रदेश में बारिश का दूसरा दौर 14 जुलाई के बाद शुरू होगा। हालांकि आज बुधवार को भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग की माने तो अगले चौबीस घंटों में सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है वही भोपाल , ग्वालियर, सागर और चंबल विभागों में गरज चमक के साथ भी बारिश के आसार है।मौसम विभाग की माने तो मानसून द्रोणिका के हिमालय की तराई की तरफ खिसकने की संभावना जताई है। इससे गुरुवार से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी (ब्रेक) आने की आशंका बढ़ गई है।इस वजह से अभी बारिश नहीं हो रही है. प्रदेश में 14 और 15 जुलाई से फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

Rainfall DT 08.07.2020
(Past 24 hrs)
Gwalior 26.2
Narsingpur 6.0
Umaria 2.1
Rajgarh trace
Ujjain trace
Jabalpur 12..6
Indore 6.0
Hoshangabad 16.0
Satna 4.9
Rewa 6.2
Sagar 0.2
Khajuraho 0.4
Damoh 2.0
Datia 13.0
Khargone 5.4
Dhar 15.5
mm

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews