MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में आज बारिश के आसार

CG weather today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्टूबर (October) का महिना बीतने को है, हल्की हल्की सर्दी शुरू हो चुकी है लेकिन मानसून (Monsoon) खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम (Weather) में नमी और दिन में तापमान में बढ़ोतरी के कारण कई जिलों में बौछारों का सिलसिला जारी है।इसी कड़ी में आज बुधवार को मौसम विभाग ने एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन और इंदौर संभाग में बारिश (Rain) होने के आसार हैं।

मौसम विभाग (Weather Department) की माने विभाग की माने तो दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के पूरे भोपाल, सागर, रीवा संभागों के साथ साथ उज्जैन-शहडोल के अधिकांश हिस्सों और जबलपुर, होशंगबाद, इंदौर के कुछ हिस्सों जा चुका है, जिसकी निगर्मन लाइन कूचबिहार, श्रीनिकेतन, रांची, मंडला, नरसिंहपुर, इंदौर, वल्लभ विद्यासागर, पोरबंदर से होकर गुजर रही है।  पिछले चौबीस घंटे में इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर और उज्जैन संभागों के जिलों में कही कही बारिश हुई।  कई जिलों में बारिश हुई।वही अन्य जिले शुष्क रहे। वही सबसे कम तापमान ग्वालियर और दतिया जिले में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सबसे अधिक खरगोन, खजुराहों और होशंगाबाद में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्या कहता है IMD

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार   20 और 21 अक्टूबर को ओडिशा और 19 अक्टूबर, 2020 को तमिलनाडु में तेज बारिश हो सकती है।  अगले 4 दिनों के दौरान केरल को छोड़कर ओडिशा और प्रायद्वीपीय भारत में व्यापक रूप से भारी बारिश और मध्यम गरज और बिजली गिरने के साथ व्यापक रूप से व्यापक वर्षा हो सकती है।संभावित सिस्टम झारखंड और बिहार को भी 22 से 24 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा दे सकता है। हालांकि उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पर इसका प्रभाव नहीं दिखेगा।

इन जिलों में गरज चमक के साथ बौछार

छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, झाबुआ, धार जिलों।

गरज के साथ बिजली चमकने के संभावना

बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, झाबुआ, धार जिलों।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews