MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

MP WEATHER

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मानसून के खत्म होने के बावजूद ओडिशा के दक्षिणी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके चलते मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव (MP Weather Update) देखने को मिल रहा है।  भाेपाल, रीवा, शहडाेल और जबलपुर में  माैसम (Weather) में आज-कल में बदलाव आने की संभावना है। इसके बाद मध्यप्रदेश के कई हिस्साें से मानसून (Monsoon) की विदाई भी हाेने की संभावना है। आज बुधवार को मौसम विभाग (Weather Department) ने प्रदेश के कई संभागों और जिलों में बारिश (Rain) की संभावना जताई है। वही बिजली चमकने के भी आसार है।

मौसम विभाग की माने तो इस सिस्टम के आगे बढ़ने पर सात अक्टूबर को पश्चिमी मप्र में कई स्थानों पर बरसात होगी। आठ अक्टूबर को राजधानी में भी गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। इंदौर में 7 अक्टूबर और भोपाल में 8 अक्टूबर को हल्की बारिश होने की संभावना है।मानसून 10 अक्टूबर के बाद प्रदेश से विदाई ले लेगा। आने वाले 4 से 5 दिनों में भोपाल में जाते हुए बादल बारिश करके जाएंगे।

पिछले चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान होशंगाबाद और ग्वालियर में दर्ज किया गया और सबसे कम दतिया में दर्ज किया गया। मानसून विदाई की ओर है, अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक प्रदेश भर से मानसून की विदाई हो जाएगी। गुजरात में बने चक्रवात के कारण हल्के हल्के बादल छाए रहेंगे। रात को मौसम ठंडा बना रहेगा, हालांकि ठंड की शुरुआत 15 नवंबर के बीच होगी और दिसंबर के मध्य या तीसरे हफ्ते में कोल्ड डे  की शुरुआत हो जाएगी। चौथे सप्ताह में शीत लहर चलना शुरू हो जाएगी।

IMD के अनुसार, अगले 12 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इन जिलों में गरज चमक के साथ बौछारों के आसार

रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों।

गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना

रीवा और शहडोल संभागों जिलों में , सिवनी, मंडला, बालाघाट जिले में भी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews