MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

mp weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्टूबर (October)  का महिना लगते ही मौसम (weather) में बदलाव देखने को मिल रहा है। दो दिन की शांति के बाद आज रविवार को मौसम विभाग (weather department) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग की माने तो अगले चौबीस घंटे में रीवा और शहडोल संभाग के साथ साथ प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में बारिश के आसार है, बाकी जिले शुष्क रहेंगे। सितंबर में होने वाली बारिश का सामान्य आंकड़ा 125.1 मिमी का है, जबकि इस साल केवल 20.9 यानी 83 फीसद कम बारिश (Rain) हुई।

बीते चौबीस घंटों में कोतमा,सिंगरौली, देवसर, कुसमी, अमरकंटक, जैतहरी, सीधी में बारिश दर्ज की गई। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहा। ग्वालियर, गुना, दतिया और होशंगाबाद में सबसे अधिक तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया वही भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, मंडला में सबसे कम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक मानसून वापसी की ओर है ,5 अक्टूबर तक प्रदेश भर से मानसून की विदाई हो जाएगी। गुजरात में बने चक्रवात के कारण हल्के हल्के बादल छाए रहेंगे। रात को मौसम ठंडा बना रहेगा, हालांकि ठंड की शुरुआत 15 नवंबर के बीच होगी और दिसंबर के मध्य या तीसरे हफ्ते में कोल्ड डे (शीतल दिन) की शुरुआत हो जाएगी। चौथे सप्ताह में शीत लहर चलना शुरू हो जाएगी।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग IMD ने के अनुसार, 5 अक्‍टूबर के दौरान असम और मेघालय और त्रिपुरा में काफी भारी वर्षा के साथ काफी व्यापक वर्षा की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना है। वही छत्तीसगढ़, नागालैंड, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ मध्यम गरज के साथ छीेंटे और अगले 12 के दौरान झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश हो सकती है।

इन जिलों में गरज चमक के साथ बौछारों के आसार

रीवा, शहडोल संभागों के जिलों, बालाघाट, मंडला जिलों में ।

गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना

रीवा और शहडोल संभागों जिलों में ,मंडला, बालाघाट जिले में भी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews