MP Weather Update : गर्मी का सितम, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, IMD ने दी लू चलने की चेतावनी, रातें भी होंगी गर्म

Weather Update

MP Weather Update Today 28 March 2024 : मध्य प्रदेश में गर्मी ने अप्रैल शुरू होने से पहले ही सितम ढाना शुरू कर दिया है, बुधवार को प्रदेश के कई जिलों के लोगों ने चिलचिलाती गर्मी का अहसास किया, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर निकल गया, IMD ने रतलाम, दमोह जिलों में लू चलने और गुना में रात गर्हाम होने का येलो अलर्ट जारी किया है , उधर मौसम विभाग का अनुमान है कि कल 29 मार्च से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आयेगा, कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में रतलाम,दमोह में चली लू, गुना में रात रही गर्म  

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल मौसम केंद्र ने दैनिक मौसम विवरण में जानकारी अपडेट दिया है कि प्रदेश में लू चालू हो चुकी है, रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान रतलाम और दमोह जिलों में लू का प्रकोप रहा जबकि गुना में रात गरम रही, रीवा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में अधिक वृद्धि दर्ज की गई भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा शहडोल और सागर संभाग के जिलों में अधिकतमतापमान सामान्य से अधिक रहा, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों में भी तापमान में वृद्धि देखी गई।

बड़वानी के तालुन में सबसे अधिक 41.5 डिग्री पहुंचा तापमान  

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तालुन KVK (बड़वानी) में दर्ज किया गया, इसके अलावा बिजावर ARG (छतरपुर) में 41.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 41.2 डिग्री, दमोह में 41 और भेरुंदा ARG (सीहोर) में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

फिर बदले का मौसम 32 जिलों में बादल छाने, बूंदाबांदी का अंदेशा 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान की बात करते हुए बताया कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी और मध्य क्षोभमंडल में  पछुआ पवनों के बीच ट्रफ़ के रूप में सक्रिय है और 29 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है, नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 48 घंटों में यानि 29 और 30 मार्च को प्रदेश के 32 जिलों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी या फिर हल्की बारिश की संभावना है।

इन जिलों के लिए लू चलने और रात गर्म होने का येलो अलर्ट  

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि रतलाम और दमोह संभाग जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान लू चलने के आसार हैं वहीं गुना जिले में रात गर्म रहने का अनुमान है, मौसम के इस परिवर्तन को देखते हुए IMD में रतलाम, दमोह और गुना जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews