MP Weather : 25 जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने/गिरने का येलो अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

MP Weather : 25 जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने/गिरने का येलो अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य पदेश का मौसम (MP Weather) फिर करवट ले रहा है। मप्र मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बौछारों के साथ तो कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले चौबीस घंटों में कई संभाग के जिले बारिश से भीगते रहे।

एमपी मौसम विभाग (MP weather department) के मुताबिक आने वाले चौबीस घंटों में सागर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चम्बल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर और इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश अथवा गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना है।

ये भी पढ़ें – UP Weather : अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD MP Weather Update) ने इसके अलावा प्रदेश के 25 जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश तो कहीं कहीं गरज के साथ बिजली चमकने /गिरने का येलो अलर्ट जारी किया (MP Weather Yellow Alert) है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में 64.5 mm से 115.5 mm के बीच बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें – CG Weather : कई जिलों में बारिश की संभावना, मानसून के जल्दी विदा होने के संकेत

मौसम विभाग ने जारी अपनी दैनिक रिपोर्ट (MP Weather Daily Report) में बताया है कि पिछले चौबीस घंटों में रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर और चम्बल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।  राजधानी भोपाल के लिए आने वाले 24 घंटों का पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ बारिश की सम्भावना जताई है साथ ही 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी चमकी, सोना लुढ़का, ये हैं आज की कीमत

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews