MP Weather : बढ़ रही मानसून की सक्रियता, 3 दिन बाद एक्टिव होंगे 2 सिस्टम, आज 20 जिलों में बारिश के आसार, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : 3 दिन बाद नए सिस्टम के सक्रिय होते ही मध्य प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा और अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन नॉर्मल पोजिशन आने के संकेत है, वही एक साइकोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से पूर्वी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबलपुर और ग्वालियर में भी बादल छाए रहेंगे। भोपाल, जबलपुर, उज्जैन और इंदौर में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 15 अगस्त से रीवा शहडोल सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश का सिलसिला शुरू होगा। सोमवार को इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में छिटपुट बौछारें भी पड़ने की संभावना है।वही 17 से 22 अगस्त के बीच झमाझम वर्षा हो सकती है।

3 दिन बाद एक्टिव होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अगस्त के बाद दो सिस्टम के एक्टिव होते ही पूर्वी हिस्से से बारिश का अगला दौर शुरू हो सकता है,इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। वही पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 17 व 18 अगस्त को तेज वर्षा होने के संकेत है। इसका असर ग्वालियर-चंबल संभाग समेत कई जिलों में देखने को मिलेगा।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय घेरा बना रहा है, इससे मानसून ट्रफ लाइन नीचे की ओर आ रही है। पश्चिम मध्य प्रदेश में चक्रवातीय घेरा बन गया है। वर्तमान में मानसून ट्रफ पंजाब के अमृतसर व चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के लखनऊ व मेरठ, बिहार की राजधानी पटना व मालदा से होते हुए नागालैंड तक गई है। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे अरब सागर से भी नमी आएगी, इससे 17 से 22 अगस्त के बीच बारिश होने की संभावना है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

  • मानसून के सक्रिय ना होने के चलते बारिश के आंकड़े में 4% तक की कमी।
  • पूर्वी हिस्से में औसत से 1% कम और पश्चिमी हिस्से में 6% तक कम बारिश हुई है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 4% अधिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 2% कम। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर में 35 इंच से ज्यादा ।
  • सिवनी-मंडला में 32 इंच से ज्यादा बारिश ।इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और रायसेन में 28 इंच से अधिक बारिश ।
  • बालाघाट, कटनी, निवाड़ी, पन्ना, उमरिया, बैतूल, भिंड, देवास, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा में बारिश का आंकड़ा 24 इंच के पार । सतना, अशोकनगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर और मुरैना में कम बारिश ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews