मध्य प्रदेश में गेहूं का उपार्जन जारी है, खरीदी केंद्रों में किसानों की लम्बी लम्बी लाइनें लग रही हैं , अभी तक 12 लाख 10 हजार 785 किसानों से 87 लाख 71 हजार 485 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी कर चुकी है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि अब तक किसानों को 10 लाख 19 हजार 138 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
मध्य प्रदेश में इस साल 100 मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है, खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए सभी सुविधाएँ की गई हैं, तौल पर्ची बनाने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक तथा देयक जारी करने का समय रात 12 तक कर दिया गया है। शासन गेहूं उपार्जन सोमवार से शनिवार तक 6 तक कर रही है केवल रविवार को उपार्जन केंद्र बंद रहते हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 12 लाख 10 हजार 785 किसानों से 87 लाख 71 हजार 485 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गेहूं उपार्जन 23 मई तक किया जायेगा।
प्रति घंटे हो रही गेहूं उपार्जन की मॉनिटरिंग
किसानों की सुविधा को देखते हुए प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर 6 तौल कांटों की मदद से गेहूं की तुलाई हो रही है जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए ज्यादा देर तक इन्तजार नहीं करना पड़ता था, पहले तौल कांटों की संख्या 4 थी, शासन ने ये भी निर्देश दिए हुए हैं कि गेहूं की आवक को देखते हुए जिला स्तर पर तौल कांटे बढाए जा सकते हैं, पूरी प्रक्रिया की प्रति घंटे के हिसाब से मॉनिटरिंग की जा रही है।
किसानों को हो चुका 10 लाख 19 हजार 138 करोड़ रुपये का भुगतान
खाद्य मंत्री राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के मुताबिक किसानों को भुगतान भी लगातार किया जा रहा है उन्होंने बताया कि अभी तक किसानों को 10 लाख 19 हजार 138 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और उपार्जित गेहूं में से 75 लाख 95 हजार 792 मीट्रिक टन का परिवहन किया जा चुका है।
MP में 2625/- रुपये प्रति क्विंटल MSP पर हो रही गेहूं की खरीद
बता दें इस साल गेहूं की MSP 2585/- रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है जिसपर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दे रही है अर्थात मध्य प्रदेश में 2625/- रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिया है कि हमें 3000/- रुपये प्रति क्विंटल खरीदने का पांच साल का जो वादा किया है वो अवश्य पूरा होगा।
संभागवार अब तक इतनी हुई खरीदी
खाद्य विभाग के अनुसार भोपाल संभाग में 24 लाख 62 हजार 136, उज्जैन संभाग में 20 लाख 23 हजार 374, नर्मदापुरम संभाग में 7 लाख 11 हजार 481, जबलपुर संभाग में 9 लाख 91 हजार 141, सागर संभाग में 7 लाख 23 हजार 926, ग्वालियर संभाग में 3 लाख 66 हजार 345, रीवा संभाग में 5 लाख 17 हजार 985, इंदौर संभाग में 7 लाख 17 हजार 229, चंबल संभाग में एक लाख 96 हजार 685 और शहडोल संभाग में 61 हजार 183 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हुआ है।






