शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 5 अप्रैल को लॉन्च होगी यह योजना, युवाओं को मिलेगा लाभ

mp cm shivraj

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश के युवाओं (MP Youth Employment) के लिए अच्छी खबर है। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना लाँच करेंगे। युवाओं को रोजगार सम्पन्न बनाने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ अपरान्ह 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में होगा।पहले यह 29 मार्च को लॉन्च होने वाली थी।

यह भी पढ़े.. MP: लापरवाही पर सचिव-पुलिसकर्मी समेत 9 निलंबित, 2 रोजगार सहायक बर्खास्त, वेतन रोका

आयुक्त उद्योग और एमएसएमई सचिव पी नरहरि ने बताया है कि मुख्यमंत्री चौहान की मंशानुरूप योजना को स्व-रोजगार फ्रेंडली बनाया गया है। इसमें युवाओं को स्वयं के रोजगार के लिए एक लाख से 50 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना की विशेषता यह है कि इसमें राज्य सरकार बैंक गारंटी के साथ 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी देगी।मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना के जिला स्तरीय लंचिंग कार्यक्रम में इस योजना के सभी लाभार्थियों को आमंत्रित किया जायेगा एवं उन्हें स्वीकृति एवं वितरण-पत्र दिये जायेंगे।

आयुक्त उद्योग  पी नरहरि ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना (Chief Minister Udyog Kranti Yojana) की लान्चिंग का राज्य-स्तरीय कार्यक्रम 5 अप्रैल को कुशाभाऊ ठाकरे, इन्टरनेशनल कन्वेशन सेंटर, भोपाल में होगा। दोनों राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण न्यूज चेनल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जायेगा। इस प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।

यह भी पढ़े.. बिजली उपभोक्ताओं को इस वर्ष 22500 करोड़ की सब्सिडी का लाभ, कृषि उपभोक्ताओं की 93% बिल भरेगी सरकार

सभी जिलों में रोजगार दिवस कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना की लांचिंग का कार्यक्रम निर्धारित तिथियों में जिला मुख्यालयों पर किया जायेगा। रोजगार दिवस कार्यक्रम के आयोजन में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों को आमंत्रित कर उन्हें अतिथियों द्वारा स्वीकृति, वितरण पत्र सांकेतिक रूप से प्रदाय किए जाएंगे। शेष अन्य हितग्राहियों को संबंधित बैंक, विभाग को स्वीकृति वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews