सरकार की इस पहल से MP के युवाओं को मिलेगा 13,500 रुपये का मानदेय

mp-youth-will-get-job-of-100-days-

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद अपने वचन पत्र के मुताबिक सरकार किए गए वादों पर अमल कर रही है। कमलनाथ सरकार ने हाल ही में युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना शुरू की है। जिसके तहत बेरोजगार युवाओं को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। 

कमलनाथ की ये याजना इस समय देश भर में चर्चा का विषय बनी है। यूपीएम सरकार ने मनरेगा योजना शुरू की थी उसी की तर्ज पर कमलनाथ सरकार प्रदेश के युवाओं को साल के 100 दिन रोजगार देना सुनिश्चित करेगी जिसमें प्रशिक्षण भी शामिल होगा। इस योजना का लाभ 21 से 30 वर्ष की आयु के युवा ले सकेंगे।  इन्हें 100 दिन में 4,000 रुपये महीने के हिसाब से कुल 13,500 रुपये मानदेय भी मिलेगा। प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक नौजवानों ने इस योजना में पंजीयन करवाया है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज यहां मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में इस योजना के तहत युवा हितग्राहियों को 100 दिन रोजगार के प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद कहा कि प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए हम विकास का एक नया नक्शा तैयार करेंगे। इसमें कृषि विकास के साथ-साथ नौजवानों को रोजगार देने के सुनिश्चित प्रयास होंगे

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews