
MPPSC
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की 2024 की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का इन्तजार खत्म हो गया है, MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी है, इस भर्ती के लिए शासन ने कुल 110 पद विज्ञापित किये थे यानि इस परीक्षा का आयोजन 110 पदों की पूर्ति के लिए किया गया था।
एमपीपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू के बाद चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम आज घोषित कर दिया है, आयोग ने अभी 87 प्रतिशत पदों की पदवार सूची जारी की है 13 प्रतिशत पद अभी होल्ड पर रखे हैं।
मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2024 में की गई थी आयोजित
बता दें राज्य सेवा परीक्षा 2024 के अतर्गत प्रारंभिक परीक्षा के बाद राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024, 21अक्टूबर 2024 से 26 अक्टूबर 2024 तक आयोजित की गई। मुख्य परीक्षा का परिणाम 05 मार्च 2025 को घोषित किया गया। इस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 18 अगस्त 2025 से 29 अगस्त 2025 तक आयोजित किए गए।
फ़ाइनल परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2025/09/MpBreakingNews47921431.pdf
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

