भील जनजाती मामले में एमपीपीएससी सचिव पर गिरी गाज

transfer-of-ias-officer-in-madhya-pradesh-

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में भील जनजाती पर पूछे गए सवाल को लेकर मप्र लोक सेवा आयोग की सचिव रेणु पंत पर गाज गिर गई है। उन्हें पद से हटाकर मंत्रालय में ओएसडी बनाया गया है। उनकी जगह 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दिनेश जैन को मप्र लोक सेवा आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा (एमपीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा में भील जनजाति को लेकर पूछे गए सवाल पर विवाद खड़ा हो गया था। इसमें भीलों को आपराधिक प्रवृत्ति का बताया गया था। वहीं लिखा गया था कि भील धन उर्पाजन के लिए गैर वैधानिक व अनैतिक काम में सं​लिप्त हैं। प्रश्न पत्र में भील जनजाति को लेकर पूछे गए सवाल को भाजपा ने आपत्तिजनक बताया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews