MP News : छात्रों को फ्री में करवाएंगे PSC की तैयारी, दिल्ली-इंदाैर से आएंगे शिक्षक

MPPSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप मप्र लोक सेवा आयोग (MP Public Service Commission-MPPSC)की तैयारी करना चाहते है, लेकिन आर्थिक और निजी कारणोंं से नहीं कर पा रहे है तो यह खबर आपके काम की है। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सीताराम रसाेई समिति ने आर्थिक रूप से कमजाेर वर्ग के छात्र-छात्राओं (Student) काे निशुल्क PSC काेचिंग दिलाने का फैसला किया है, इसके लिए समिति ने इंदाैर की अर्जुन आईएएस अकादमी (Arjun IAS Academy) से भी अनुबंध किया है।

यह भी पढ़े.. MPPSC : जबलपुर हाईकोर्ट ने खारिज की छात्रों की याचिका, 15 मार्च को ही होगी सुनवाई

इसके तहत दिल्ली (Delhi) और इंदौर (Indore) के अनुभवी शिक्षक (Teacher) 11-12 महीने चयनित विद्यार्थियाें काे लोकसेवा आयोग (PSC) की प्री, मैंस निकालने के बाद इंटरव्यू (Intervier) तक तैयारी कराएंगे। सागर में लगने वाली इस कोचिंग क्लासेस (Coaching classes) में पहले चरण में प्रवेश परीक्षा (Admission Exam) के जरिए 50 विद्यार्थियाें का चयन हाेगा।खास बात तो ये है कि इसमें 60 फीसदी छात्र व 40 फीसदी छात्राएं हाेंगी और 50 छात्रों का एक साल में करीब 25-30 लाख रुपए खर्च आएगा, जो समिति उठाएगी।

यह भी पढ़े.. मप्र के किसानों को लेकर कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान-होशंगाबाद से शुरु होगा यह प्रोजेक्ट

इतना ही नहीं प्री के बाद मैंस की तैयारी के लिए चयनित विद्यार्थियाें काे दाे महीने के लिए काेचिंग स्थल पर निशुल्क आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि कोरोना काल में छात्रों को पढ़ाई (Study) में कोई परेशानी ना हो और वे अपनी मेहनत और लगन से पीएससी क्वालिफाइड कर सकें। इसके लिए जल्द ही काेचिंग की जगह तलाश कर बैच शुरु किया जाएगा।संभावना जताई जा रही है कि आगामी महिने मार्च (March) के अंत से बैच शुरू हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews