कांग्रेस की चार सीटों पर जारी है मशक्कत, मुकुल वासनिक ने की दावेदार से वन टू वन चर्चा

युवा कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव (Assembly By-election) के लिए कांग्रेस (Congress) अपने 24 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है, लेकिन 4 सीटों पर अभी भी फैसला नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि इन सीटों को लेकर जमकर घमासान मचा हुआ है। इन हालात के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक (Mukul Vasanik) शुक्रवार को भोपाल पहुंचे और कांग्रेस कार्यालय में चारों सीटों के दावेदारों से वन-टू-वन मुलाकात (One To One) की।

बताया जा रहा है कि टिकिट वितरण के बाद विवाद ना हो, मुकुल वासनिक इसके लिये सहमति के प्रयास में जुटे हुए हैं। मुकुल वासनिक प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ बैठक कर स्टार प्रचारकों के दौरे और नामांकन प्रक्रिया को लेकर चर्चा करेंगे। मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने 28 में से 24 सीटों पर तो टिकिट वितरण कर दिया है, लेकिन 4 सीटों पर अभी भी टिकिट का फैसला नहीं हो पाया है। ये सीट मुरैना, मेहगांव, बड़ा मलहरा और ब्यावरा हैं। सबसे ज्यादा घमासान मेहगांव सीट को लेकर है। यहां टिकिट के लिए कई दिग्गज दावेदार मैदान में हैं। राकेश सिंह चौधरी और हेमंत कटारे के अलावा कई दावेदार सक्रिय हैं। यही हालात मुरैना सीट के हैं। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर यहां से प्रबल दावेदार हैं। इसके अलावा बीजेपी के पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह कांग्रेस के संपर्क में बताए जा रहे हैं। ऐसा ही हाल बड़ा मलहरा और ब्यावरा सीट पर है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री राजीव सिंह का कहना है कि प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक आज भोपाल आए हैं और जो हमारे चार टिकिट बचे हुए हैं उन सीटों के दावेदारों से वन-टू-वन बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले मुरैना और मेहगांव के दावेदारों से बातचीत की है। प्रमुख रूप से वो इसी उद्देश्य से भोपाल आए हैं। इसके अलावा वो प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के साथ बैठक करेंगे और चुनाव में होने वाले स्टार प्रचारकों के अलावा प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया पर बातचीत करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews