स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बहुरंगी रौशनी से जगमगाई विधानसभा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बहुरंगी रौशनी से जगमगाई विधानसभा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाई जाएगी। स्वतंत्रता समारोह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 15 अगस्त को लाल परेड ग्राउंड स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। ऐसे में राजधानी में शनिवार सुबह 6 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थलों को तिरंगे वाले लाइटों से सजाया जाता है| मध्य प्रदेश विधानसभा को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बहुरंगी रोशनियों से विधानसभा जगमगा रही है|

सीएम करेंगे ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 अगस्त को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रात: 9 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन, परेड सलामी एवं परेड निरीक्षण होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया जाएगा। समारोह में मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे।

भारतमाता प्रतिमा का करेंगे अनावरण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शौर्य स्मारक में भारतमाता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 15 अगस्त को प्रात: 8.25 बजे शौर्य स्तम्भ पर पुष्प-चक्र/पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और 8.35 बजे शौर्य स्मारक पहुँचकर भारतमाता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस मौके पर वन्देमातरम् का गायन होगा और भारतमाता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान मूर्तिकार से भेंट भी करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews