नगर-निगम के कचरा वाहन ने मासूम को कुचला, हुई मौत

3-year-old-child-dies-due-to-drowning-in-a-pit-dug-for-a-toilet-

Bhopal Municipal Corporation garbage vehicle crushed the girl child : भोपाल के कोलार स्थित प्रियंका नगर में मंगलवार को एक मासूम नगर निगम के वाहन की चपेट में आ गई, बताया जा रहा है कि क्षेत्र में आने वाली कचरा गाड़ी का ड्राइवर बहुत तेज गाड़ी चलाता था कई बार उसे लोगों ने समझाया भी लेकिन उसके बावजूद वह नहीं माना और आज उसने मासूम को मौत के घाट उतार दिया।  डेढ़ साल की मासूम वैदांगी ठाकुर कचरा वाहन के सामने से तेजी से गुजरी जिसकी चपेट में मासूम के आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ड्रायवर मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी ड्रायवर पर 304 ए का मुकदमा कायम कर लिया है।

डाक्टर्स ने किया मृत घोषित

पुलिस के अनुसार  नगर निगम के वाहन क्रमांक एमपी 04 जीबी 3367 की चपेट में वैदांगी की मौत हो गई है। परिजन और पड़ोसी  एक्सीडेंट के बाद बच्ची को जेके अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां डॉक्टर के कन्फर्म करने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। ड्रायवर मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गया था। ड्रायवर के खिलाफ मामला धारा 304 ए के तहत दर्ज कर लिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews