नारायण त्रिपाठी ने लिया दीपक जोशी का पक्ष,कहा- “मैं मंत्री पद की दौड़ में नहीं”

नारायण त्रिपाठी ने लिया दीपक जोशी का पक्ष,कहा- “मैं मंत्री पद की दौड़ में नहीं”

भोपाल

अक्सर अपनी ही पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर देने वाले बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी (bjp mla narayan tripathi) ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीतिक हलकों में सरगर्मी ला दी है। नारायण त्रिपाठी ने अब दीपक जोशी (deepak joshi) का पक्ष लिया है और कहा है कि अगर कोई किसी की तारीफ कर दे तो इसका मतलब ये नहीं कि वो कांग्रेस (congress) में जा रहा है। बता दें कि दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने बीजेपी (bjp) से नाराज चल रहे दीपक जोशी की तारीफ की थी और दीपक जोशी ने भी इस तारीफ को अपने लिये सम्मान की बात बताया था। इस बात पर नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि तारीफ तो कोई भी किसी की कर सकता है।

इसी के साथ कांग्रेस नेताओं से होने वाली अपनी मुलाकातों को लेकर उन्होने कहा कि मुलाकात तो सबसे होती रहती है, चाहे वो कांग्रेस नेता हो या समाजवादी पार्टी के नेता। निजी संबंध और राजनीति दो अलग बात है। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार (cabinet expansion) को लेकर उन्होने कहा कि मैं कभी मंत्री (minister) बनने की नहीं रहा, मैं सिर्फ अपना काम कर रहा हूं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews