नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर लगाया असत्य बोलने का आरोप

narottam mishra

भोपाल। बीजेपी के कद्दावर नेता और विधायक नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर असत्य बोलने का आरोप लगाया है। दरअसल सोमवार शाम राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद बाहर निकल कर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि बीजेपी ने अविश्वास प्रस्ताव दिया है और अब वह बहुमत साबित करेंगे।

इस बात पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि बीजेपी ने ऐसी कोई बात की ही नहीं की। अविश्वास प्रस्ताव दरअसल आरोपों का पुलिंदा होता है और उसकी अलग लाइने होती हैं। कमलनाथ पूरी तरह से असत्य बोल रहे हैं और अगर कमलनाथ जी कहते हैं कि उनके पास बहुमत है तो फिर उनको फ्लोर टेस्ट कराने में क्या दिक्कत है।

इसके साथ ही नरोत्तम ने कमलनाथ से सवाल किया कि वे बार-बार बेंगलुरु में कांग्रेस विधायकों को बंधक बनाने की बात कह रहे हैं कि बीजेपी ने उन्हें बंधक बना रखा है। विधायक तो कांग्रेस के हैं फिर कमलनाथ उन्हें छुड़ा क्यों नहीं लाते । नरोत्तम ने एक बार फिर दोहराया कि मौजूदा सरकार अल्पमत में हैं , अपना विश्वास खो चुकी है और इसीलिए तुरंत फ्लोर टेस्ट कराकर मुख्यमंत्री को बहुमत साबित करना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews