नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ पर उठाए सवाल, कहा ‘नफरत का शोरूम बंद कीजिए’

नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ पर उठाए सवाल, कहा ‘नफरत का शोरूम बंद कीजिए’

Narottam Mishra jibe at Rahul Gandhi : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के ‘मोहब्बत की दुकान’ वाली बात पर तंज कसा है। उन्होने कहा कि जिस मोहब्बत का पैगाम देने की बात कर रहे हैं, उसके पहले जो नफरतों के शोरूम साथ लेकर चल रहे हैं उसे बंद कीजिए। बता दें कि राहुल गांधी लगातार कह रहे हैं कि उनका उद्देश्य देश में मोहब्बत फैलाना है। वहीं बीजेपी उनकी यात्रा में शामिल लोगों पर को लेकर उन्हें कटघरे में खड़ा कर रही है।

राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’

साल 2023 के आगाज़ पर भी राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘उम्मीद है, 2023 में, हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी, मोहब्बत की दुकान।’ इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान में अलवर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा था कि ‘नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं।’ उन्होने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए ये बात कही थी। राहुल ने कहा कि ‘मुझे रास्ते में बीजेपी के लोग भी मिल जाते हैं। मैं उनसे नफरत नहीं करता, विचारधारा के खिलाफ लड़ता हूं। हमारा धर्म हमारा देश मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं है।’ उन्होने कहा कि इतनी लंबी यात्रा के दौरान मैंने देखा कि इस देश के लोग एक दूसरे से मोहब्बत करते हैं और जाति, धर्म या प्रांत के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। ये सिर्फ बीजेपी की राजनीति है और मैं इसी के खिलाफ मोहब्बत का संदेश दे रहा हूं।

नरोत्तम मिश्रा का तंज

इस बात पर गृह मंत्री ने कहा है कि ‘जैसे आलू से सोना नहीं बनता वैसे ही मोहब्बत किसी दुकान पर कभी नहीं मिलती। आप जो मोहब्बत का पैगाम देने की बात कर रहे हो, उससे पहले आप अपने साथ जो नफरतों का शोरूम लेकर चल रहे हो कन्हैया कुमार स्वरा भास्कर जैसे। पहले इनको बंद कराओ तब मोहब्बत की बात होगी।’ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो लोग देश तोड़ने की बात करते हैं, ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ वालों को अपनी यात्रा में शामिल करने के बाद राहुल गांधी आखिर मोहब्बत की बात कैसे कर सकते हैं। उन्होने कहा कि देश असलियत जानता है और कोई भी उनकी बातों में आने वाला नहीं है। जिस तरह राहुल ने चीन के मुद्दे पर और सेना को लेकर बयानबाजी की है, उनका और कांग्रेस का स्टैंड एक पार फिर साफ हो गया है। ऐसे में चाहे वो जितनी मोहब्बत की बात कर लें, लोग इस भूलभुलैया में आने वाले नहीं हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews