नरोत्तम मिश्रा की दिग्विजय सिंह को खरी-खरी, पूछा ‘इतना जहर लाते कहां से हैं’

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस प्रमुख डॉ भागवत व प्रधानमंत्री मोदी जी पर की गई टिप्पणी पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होने कहा कि ‘मुझे तो आज तक यही समझ में नहीं आया कि दिग्गी राजा अपनी वाणी में इतना जहर लाते कहां से हैं, ऐसा लगता है कि वह जुबान को आईएसआई से रिचार्ज कराते हैं।’

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पता नहीं क्या कारण हैं कि मुसलमानों की किसी अन्य से निकटता होती है तो कांग्रेस नेता विचलित हो जाते हैं और अनाप शनाप बोलने लगते हैं। दरअसल कांग्रेस सदैव से ही मुसलमानों को अपना वोट बैंक बनाए रखना चाहती है। कांग्रेस मुसलमानों को वोट बैंक और दिग्विजय सिंह उन्हें अपनी जागीर समझते हैं। जैसे ही मुसलमान किसी और के निकट जाने लगते हैं तो उनसे सहन नहीं होता है।

गृह मंत्री ने कहा कि जहा तक श्रद्धेय डॉ भागवत जी की बात है तो वह पहले ही कह चुके हैं कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है। जब सभी एक हैं तो फिर कांग्रेस हिंदू मुसलमान क्यों करती हैं। जैसे ही हिंदू और मुसलमान पास आते हैं छद्म सेक्युलरवादियों का चोला ओढ़े कांग्रेसियों के पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। उन्होने कहा कि देश कांग्रेस की बांटो और राज करो की नीति को अच्छे से जानता है इसलिए अब हिंदू हो या मुसलमान, कोई भी कांग्रेस नेताओं के बयानों पर ध्यान नहीं देता है। उन्होने कहा कि देश एक तरह से कांग्रेस को खारिज कर चुका है।

[dgv_vimeo_video id=”771451902″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews