सियासी उठापटक के बीच नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

सियासी उठापटक के बीच नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

भोपाल।

मध्य प्रदेश की सियासी उठापटक पर पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है।मिश्रा का कहना है कि कुहासे और धूंध के बादल छंटते जा रहे हैं, शाम तक बहुत सारे बादल जा चुके होंगे और वह सभी बातों पर तैयार हो जाएंगे।

मिश्रा ने भरोसा जताते हुए कहा कि राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष दोनों संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं दोनों सही निर्णय लेंगे। हमारे विधायक पास में ही है। 1 घंटे के समय में आ जाएंगे, प्रतीक्षा करिए।सिंधिया जी बीजेपी के नेता हैं उनके समर्थक उनके साथ हैं।

मंत्री पीसी शर्मा के तंत्र-विद्या का इस्तेमाल करने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि अच्छा रहा वे मंदिर में पूजा कर आए इसका असर उन्हें नहीं होगा। आना होगा वो एक घंटे में ही भोपाल आ जाएंगे। नरोत्तम मिश्रा ने विधायकों के इस्तीफे को लेकर कहा कि विधानसभा में अध्यक्ष का विशेषाधिकार है।

अन्य विधायकों के इस्तीफे और विधानसभा अध्यक्ष की कार्रवाई पर कहा कि 24 घंटे के अंदर कुछ सामने आए।कांग्रेस चाहे तो सुप्रीम कोर्ट चले जाएं, सुप्रीम कोर्ट के कई निर्णय आ चुके हैं, कांग्रेस बहुमत खो चुकी है।कांग्रेस के आरोपों पर कहा कांग्रेस के मंत्रियों के प्रति मेरी संवेदना है, अब तो चला चली की बेला है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews