प्यारे मियां के मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर नरोत्तम मिश्रा का तंज

प्यारे मियां के मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर नरोत्तम मिश्रा का तंज

भोपाल| नाबलिगों से यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां (Pyare miyan) को पुलिस गुरुवार को फ्लाइट से भोपाल (Bhopal) लेकर आई। उसे श्रीनगर स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है| इस बीच प्यारे मिया को लेकर सियासी वार पलटवार का दौर भी शुरू हो गया है| गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने इस मामले पर कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पर तंज कसा है|

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है| उन्होंने लिखा ‘विकास दुबे की गिरफ्तारी और एनकाउन्टर पर बवाल काटने और ट्विट करने वाले प्यारे मियां के मामले पर चुप क्यों। यह चुप्पी आपसी अन्त:संबंधों की कहानी बयां करती लग रही है’|

गौरतलब है कि भोपाल पुलिस की दुष्कर्म के आरोपी को गुरुवार को श्रीनगर से गिरफ्तार कर फ्लाइट से भोपाल लाई थी। रात को उसे अलग-अलग जगह ले जाकर पूछताछ की गई। उसके खिलाफ शाहपुरा, कोहेफिजा और श्यामला हिल्स पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को भोपाल जिला अदालत में उसे पेश कर दिया गया। पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा घेरे में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे कोर्ट लाई। प्यारे मियाँ को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews