नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, कहा- ‘न दिग्विजय सिंह साथ दे रहे न राहुल गांधी’

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Dr.Narottam Mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में कोविड-19 के प्रसार के रोकथाम के लिए जन जागरूकता हेतु मंत्री-समूह की बैठक वर्चुअल आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव जनसंपर्क शिव शेखर शुक्ला ने तैयार किए गए ड्राफ्ट के संबंध आवश्यक जानकारी दी। डॉ. मिश्रा ने आवश्यक संशोधनों के उपरांत शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रेजेंटेशन के निर्देश दिए हैं।

आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन को लेकर ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मुख्य सचिव को दिये ये निर्देश

वहीं कमलनाथ द्वारा पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधने की बात पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि “शीशे के घरों में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते।कमलनाथ जी वही व्यक्ति हैं जिन्होंने पेट्रोल डीजल के भाव कम करने की घोषणा कर, लोगों से झूठ बोल सत्ता हासिल की और सत्ता में आते से ही पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ा दिए। उस वक्त न तो कोई आपदा थी, ना समस्या थी। आज किस मुंह से पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की बात कर रहे हैं जब कि आज तो कोरोना का संकट सामने हैं।” नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “अब तो कमलनाथ जी के सामने मध्य प्रदेश और दिल्ली दोनों ही जगह दिक्कत है मध्यप्रदेश में उनका साथ दिग्विजयसिंह ने छोड़ दिया है और दिल्ली में राहुल बाबा उनका साथ नहीं दे रहे है।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews