
भोपाल। प्रदेश केे सागर, सिवनी, शहडोल सहित कई स्थानों पर हुई ओलावृष्टि को लेकर भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने सरकार को घेरा है। उन्होने कहा कि ” सुल्तानी आपदाओं से पहले ही जनता परेशान थी अब आसमानी आपदा कर रही परेशान। हैरत की बात है कि इतनी ओलावृष्टि के बाद भी ना तो कमलनाथ और ना ही मंत्री किसी किसान के खेत तक गए ।कमलनाथ आइफा अवार्ड में व्यस्त हैं, छिंदवाड़ा के अलावा ने कुछ दिखता नहीं।” किसानों की मदद के लिए सरकार से किया निवेदन “खुद नहीं जा रहे तो पटवारी,आरआई और गिरदावल को ही भेज देते।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

