अविश्वास प्रस्ताव पर बोले नरोत्तम – हम भाजपा के विकास और कांग्रेस के विनाश के काम गिनाएंगे

अविश्वास प्रस्ताव पर बोले नरोत्तम – हम भाजपा के विकास और कांग्रेस के विनाश के काम गिनाएंगे

No confidence motion against Shivraj : कांग्रेस एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है , 2011 के बाद ये दूसरा मौका है जब कांग्रेस अविशवास प्रस्ताव लेकर आई, कांग्रेस सदन में 51 बिन्दुओं पर चर्चा चाहती है, उधर प्रदेश के गृह एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर हम सारगर्भित चर्चा के लिए सरकार तैयार है। सदन में हम भाजपा के विकास और कांग्रेस के विनाश के काम गिनाएंगे।

51 बिन्दुओं पर सरकार से जवाब मांगेगी कांग्रेस

विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस शीतकालीन सत्र में शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है , नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह (Dr Govind Singh) का कहना है कि कांग्रेस ने 300 पॉइंट्स जुटाए हैं इनमें से चर्चा के लिए 51 बिंदुओं का चयन किया गया है।जिसपर आज सदन में चर्चा होगी, सरकार से जवाब मांगा जायेगा।

विपक्ष का आरोप – सरकार आत्ममुग्धता की शिकार

नेता प्रतिपक्ष के मुताबिक ड्राफ्ट में शामिल अन्य मुद्दों में विपक्ष के नेताओं से सौतेला व्यवहार, आदिवासियों पर अत्याचार के साथ काऊ शेल्टर्स की दयनीय हालत भी शामिल हैं। कांग्रेस का कहना है कि शिवराज सरकार के मंत्री पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सरकार केवल आत्ममुग्धता की शिकार है।

संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ये दिया जवाब

उधर संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि इन्होंने 15 महीने में क्या किया और हमने उसके बाद क्या किया, हम भाजपा के विकास के कार्य और कांग्रेस के विनाश के कार्य बताएँगे, उन्होंने कहा कि चर्चा एक लिए भाजपा को तैयारी नहीं करनी पड़ती क्योंकिजो विकास और सेवा के कम करते हैं वे जवाब देते हैं, फिर भी अविश्वास प्रस्ताव पर सारगर्भित चर्चा के लिए सरकार तैयार है।

[dgv_vimeo_video id=”783182625″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews