विधानसभा परिसर में बनेगा ‘नीम वन’, हर विधायक रोपेंगे पौधे : रामेश्‍वर शर्मा

विधानसभा परिसर में बनेगा ‘नीम वन’, हर विधायक रोपेंगे पौधे : रामेश्‍वर शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
राजधानी भोपाल (Bhopal) में नये विधायक विश्राम गृह (MLA rest house) निर्माण के लिए पहले जिस 22 एकड़ जमीन के हिस्‍से से पेड़ों को काटा जा रहा था अब वहॉं ‘’नीम वन’’ बनाया जायेगा। सभी विधायकों द्वारा नीम का पौधा रोपित किया जायेगा। यह जानकारी मध्‍यप्रदेश विधान सभा के प्रोटेम स्‍पीकर रामेश्‍वर शर्मा (Rameshwar Sharma) ने दी।

रामेश्‍वर शर्मा ने सोमवार को मध्‍यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह एवं राजधानी परियोजना प्रशासन के अधिकारियों के साथ उक्‍त स्‍थल का निरीक्षण किया। रामेश्‍वर शर्मा ने बताया कि पहले विधायक विश्राम गृह के लिये जिस 22 एकड़ भूमि को चिन्हित किया गया था वहॉं के लगभग ढ़ाई एकड़ जमीन से जो पेड़ काटे गये उनके स्‍थान पर दूसरी जगह इससे ज्‍यादा पौधे मध्‍यप्रदेश विधान सभा द्वारा लगाये गये थे परन्‍तु यदि यहॉं विधायक विश्राम गृह बनाया जाता तो और भी पेड़ काटे जाते। इसलिये यह निश्चित किया गया कि यहॉं विधायक विश्राम गृह नहीं बनाया जायेगा।

प्रोटेम स्‍पीकर रामेश्‍वर शर्मा की पहल पर विधायक विश्राम गृह के पुराने पारिवारिक खंड को तोड़कर ही नये विश्राम गृह का निर्माण कराया जाना निश्चित कर लिया गया है।

125 एकड़ विधान सभा की भूमि का बनेगा मास्‍टर प्‍लान
प्रोटेम स्‍पीकर रामेश्‍वर शर्मा ने बताया कि मध्‍यप्रदेश विधान सभा की 125 एकड़ भूमि का एक पृथक मास्‍टर प्‍लान राजधानी परियोजना प्रशासन द्वारा तैयार कराया जा रहा है। इस मास्‍टर प्‍लान के अंतर्गत उक्‍त 125 एकड़ भूमि में कहॉ-कहॉं क्‍या-क्‍या निर्मित है अथवा भविष्‍य में क्‍या किया जाना प्रस्‍तावित है, समाहित होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews