आईफा समारोह के लिए मुर्गे की सिफारिश

आईफा समारोह के लिए मुर्गे की सिफारिश

भोपाल।

जी हां खबर का शीर्षक सुनकर चौकिये मत। दरअसल मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक पत्र लिखा गया है और यह पत्र कृषि विज्ञान केंद्र यानी राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय की ओर से लिखा गया है जो झाबुआ में स्थित है। वहां के निदेशक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आईफा अवार्ड 2020 समारोह इंदौर में आदिवासी संस्कृति व खानपान को बढ़ावा देने और प्रमोट करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है और उनसे कहा है कि आपने ब्लॉग के माध्यम से यह अवार्ड प्रदेश के आदिवासियों को समर्पित किया है।

इसी संदर्भ में निदेशक ने सुझाव दिया है कि पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ के प्रसिद्ध कड़कनाथ मुर्गे को फिल्मी सितारों के बीच में परोसा जाए जो कम मात्रा में फैट और प्रोटीन आयरन से भरपूर होने व अन्य खूबियों के कारण पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। मुर्गे के साथ-साथ इस क्षेत्र के दाल पानिया ,जो यहां का प्रसिद्ध व्यंजन है, की भी सिफारिश फिल्मी सितारों के बीच परोसे जाने के लिए की गई है। पत्र में लिखा गया है कि यदि ऐसा होता है तो इन दोनों उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी जिसका सीधा फायदा यहां के आदिवासियों को होगा और क्षेत्र में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews