शादी में 10 से ज्यादा को अनुमति नहीं, सीएम शिवराज सिंह बोले-कर्फ्यू का कड़ाई से पालन हो

shivraj singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)  ने प्रभारी मंत्रियों से कहा है कि प्रदेश में कोविड संक्रमण दर को कम करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए जरूरी प्रयासों को पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाए। जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) का कड़ाई से पालन किया जाए। जिन क्षेत्रों में संक्रमण अधिक हो वहाँ माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्रों का निर्धारण कर संक्रमण को फैलने से रोका जाए। शादी-विवाह कार्यक्रमों में 10 से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं दी जाए। क्योंकि ऐसे कार्यक्रमों में काफी समय तक लोग साथ रहते हैं और संक्रमण फैलने की संभावना बहुत तेजी से बढ़ जाती है।

यह भी पढ़े.. मप्र में एक्टिव केस 92 हजार के पार, सीएम शिवराज सिंह बोले-युद्ध स्तर पर करें काम

सीएम शिवराज सिंह सभी जिलों के कोविड नियंत्रण के प्रभारी मंत्री और अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।सीएम ने कहा कि सघन सर्वेक्षण करा कर रोगियों को चिन्हित कर दवाई वितरण की व्यवस्था को प्रभावी बनाने और अनावश्यक आवागमन को रोकने के कार्य कड़ाई के साथ किए जाए। ऐसा करने से संक्रमण दर को नियंत्रित किया जा सकता है। संक्रमण दर में कमी से संक्रमित रोगियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकेगी। होम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत रूप से नियमित समीक्षा करें। ऑक्सीजन का वैज्ञानिक तरीके से उचित उपयोग की व्यवस्थाओं के लिए ऑक्सीजन ऑडिट संबंधित जिले के प्रभारी अधिकारी करायें।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि ऑक्सीजन के युक्तियुक्त उपयोग पर जोर देते हुए स्टेपडाउन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। जिस रोगी को हाई फ्लो की जरूरत हो उसे वह दी जाए। जब सुधार हो जाए और लो फ्लो की आवश्यकता रहे तो उसे हाई से स्टेप डाउन कर लो फ्लो पर किया जाए। इस स्थिति में सुधार के साथ ही उसे सामान्य में स्टेप डाउन करने से ऑक्सीजन की खपत कम होती है। लोगों के जीवन रक्षा के लिए संक्रमण फैलाने वाले कार्यों पर सख्ती के साथ रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्रीगणों को होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों को सकारात्मक वॉयस मैसेज भेजने और कोरोना विजेताओं के साथ दूरभाष पर चर्चा की व्यवस्था कराने की जरूरत बताई।

यह भी पढ़े.. किसी भी गैस एजेंसी से भरवा सकेंगे रसोई गैस सिलेंडर, बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि संक्रमित मरीज के साथ परिजन बड़ी संख्या में नहीं आने चाहिए। कोविड वार्ड में परिजन नहीं रहे इसका कड़ाई से पालन कराया जाए। परिजनों को अस्पताल से थोड़ी दूर बैठने की व्यवस्थाएँ एवं रोगियों के साथ मोबाइल फोन पर चर्चा की व्यवस्थाएँ की जा सकती है।कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून रासुका के तहत कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति को बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।ऑक्सीजन की अधिक से अधिक मात्रा प्राप्त करने के लिए हर संभव कार्य और उच्च स्तरीय गहन मॉनीटरिंग भी की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews