पवई से विधायक की सदस्यता शून्य होने की अधिसूचना जारी

पवई से विधायक की सदस्यता शून्य होने की अधिसूचना जारी

भोपाल। पन्ना जिले के पवई विधानसभा सीट से निर्वाचित भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता शून्य घोषित होने की अधिसूचना रविवार को जारी कर दी गई। इसी के साथ अब पवई विधानसभा क्षेत्र रिक्त हो गई है। हांलाकि विधानसभा क्षेत्र रिक्त होने की अधिसूचना भारत निर्वाचन आयोग जारी करता है। फिलहाल सदस्यता शून्य घोषित होने की औपचारिकता के बाद अब प्रदेश में एक और विधानसभा उप चुनाव कराने की नौबत आ गई है।

स्पेशल कोर्ट से आदेश की प्रति मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने बीते शनिवार को पवई से निर्वाचित भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता शून्य घोषित कर नोटीफिकेशन के लिये भेज दिया था। सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2013 के आदेश के तहत किसी विधायक को दो वर्ष या उससे अधिक की सजा मिलने पर उनकी सदस्यता स्वत: ही शून्य घोषित करने का प्रावधान किया गया है। वहीं अपील करने के प्रावधान को भी समाप्त कर दिया गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews