MP में टास्क फोर्स के बाद अब बनी सलाहकार समिति, इस बार डॉक्टर्स भी शामिल

MP में टास्क फोर्स के बाद अब बनी सलाहकार समिति, इस बार डॉक्टर्स भी शामिल

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना (corona) से बिगड़ती स्तिथि से निपटने शिवराज सरकार (SHIVRAJ GOVERNMENT ) ने अब एक सलाहकार समिति बनाई है| 13 सदस्यीय इस समिति में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी (Kailash Satyarthi) समेत डॉक्टरों को शामिल किया गया है| इससे पहले भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं की एक टास्क फोर्स का गठन किया था|

दरअसल, पिछले दिनों कोरोना से निपटने भाजपा ने दिग्गज नेताओं की एक टास्क फोर्स बनाई थी| जिसमे किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी विशेषज्ञ, डॉक्टर को शामिल नहीं किया गया था| जिसको लेकर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र में बनी टास्क फोर्स का उदहारण दिया था| इसके बाद अब सरकार ने 13 सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया है। समिति के संयोजक स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे।

इस टीम में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बुच, सरबजीत सिंह, रामेंद्र सिंह, नवल किशोर शुक्ला, मप्र नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष व जबलपुर के डाॅक्टर जितेंद्र जामदार, डाॅ. दीपक शाह, डाॅ. निशांत खरे, डाॅ. मुकेश मोड़, डाॅ. राजेश सेठी, डाॅ. अभिजीत देशमुख, डाॅ. एसपी दुबे और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मुकुल तिवारी शामिल हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews