भोपाल।
कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी के समर्थन को लेकर विवादों में रहे मैहर क्षेत्र के विधायक नारायण त्रिपाठी ने अब एक नया राग छोड़ दिया है। नारायण त्रिपाठी ने मांग की है कि विंध्य प्रदेश बनाए जाए और से मध्य प्रदेश के कुछ जिलो को इससे अलग करके विध्य प्रदेश का निर्माण होना चाहिए।
ये भी पढ़ें
1मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, गिनाईं MP की उपलब्धियां, विकास कार्यों की सराहना की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
2नई MSME औद्योगिक विकास कंपनी का होगा गठन, निजी निवेशक भी बना सकेंगे औद्योगिक पार्क, अनुदान देगी सरकार: मुख्यमंत्री मोहन
3MP News: एससी छात्रों के लिए 16 नए छात्रावास स्वीकृत, 68.80 करोड़ की लागत से बनेंगे, निर्माण कार्य 2 वर्ष में होगा पूरा
4मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, 4 नवंबर तक बारिश का दौर, आज रीवा-सतना समेत 15 जिलों में अलर्ट, पारे में गिरावट
नारायण त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले बजट सत्र में वह इस मांग को लेकर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की मांग करेंगे। त्रिपाठी ने आगे कहा कि विंध्य प्रदेश बनाने के लिए भोपाल तक आंदोलन किया जाएगा जिसमें जनता भी शामिल होगी। इस काम के लिए नारायण त्रिपाठी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। नारायण त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि विध्य प्रदेश बनाने के लिए विध्य की जनता के साथ आन्दोलन होगा और जो समर्थन करेगा वे उसी के साथ वो रहेंगे और साथ नहीं देने वालों का बहिष्कार किया जाएगा। एक-एक मतदाता विंध्य प्रदेश को लेकर जवाब देगा।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है।