अब दूरदर्शन पर लगेंगी 10वीं और 12वीं की क्लास, घर बैठे होगी पढ़ाई

mp

भोपाल| मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में कोरोना (Corona) के चलते माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं (Exam) स्थगित की गई है| जिसके चलते छात्रों को परीक्षाओं का इन्तजार है| लॉकडाउन (Lockdown) के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई घर बैठे हो सके इसके लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है| अब दसवीं व बारहवीं कक्षा के छात्र दूरदर्शन (Doordarshan) पर पढाई करेंगे | इसके लिए दूरदर्शन के माध्यम से कक्षाएं शुरू होंगी। यह व्यवस्था स्कूल शिक्षा विभाग और दूरदर्शन मप्र की ओर से शुरू की जा रही है।

स्‍कूल शिक्षा विभाग (School education department) द्वारा सोमवार 11 मई से विशेष शैक्षिक टीवी कार्यक्रम ”क्‍लास रूम” प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रति सप्ताह 5 दिन सोमवार से शुक्रवार, दिन में दो बार प्रसारित होगा। जिससे प्रदेश के विद्यार्थी दूरदर्शन के माध्यम से, घर पर रहते हुए नियमित अध्ययन कर सकेंगे।

लोक शिक्षण संचालनालय ने इस कार्यक्रम को दूरदर्शन के सहयोग से, 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के लिये विषयगत अवधारणों पर तैयार किया है। जिसमें 1 घंटे की समयावधि में विषय की कठिन अवधारणाओं पर रोचक वीडियोज़ का समावेश होगा। प्रति दिन दोपहर 12 से 1 बजे तक कक्षा 10वीं के लिए तथा दोपहर 3 से 4 तक कक्षा 12वीं के लिए कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा, इन दूरदर्शन कार्यक्रमों के अलावा भी रेडियो, वाट्सएप एवं लोकल केबल टीवी के माध्यम से कक्षावार और विषयवार रोचक शैक्षिक सामग्री भी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews