MP School: अब पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, जल्द जारी हो सकता है आदेश

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में हालातों के सुधरते ही स्कूलों को दोबारा (MP School Reopening) से ऑफलाइन खोला जा रहा है।इसी कड़ी में अब  स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) ने कक्षा 1 से 5वीं के छात्रों का भी स्कूल पूरी क्षमता के साथ खोलने का फैसला किया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रस्ताव भेजा गया है।संभावना जताई जा रही है कि आज शाम तक इस संबंध में आदेश जारी हो सकता है।इसको लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी संकेत दिए है।

यह भी पढ़े.. Government Jobs 2021:असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 44 हजार, ऐसे करें अप्लाई

आज मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि निश्चित रुप से अब पूरी क्षमता के साथ स्कूल खोलने की घोषणा हुई है।इस संबंध में आज शाम तक आदेश निकलने की संभावना है।इससे पहले रविवार को स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (MP School Education Minister Inder Singh Parmar) ने एक बयान जारी कर कहा था कि जब परिस्थितियां खराब थीं तो ऑनलाइन का विकल्प चुना था। अब परिस्थितियां ठीक हैं, इसलिए पूरी क्षमता के साथ स्कूल खुलेंगे। सभी बच्चों को स्कूल आना चाहिए।स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो अगले 24  घंटों के दौरान स्कूल खुलने को लेकर आदेश जारी किया जा सकता है।

प्री-नर्सरी से लेकर KG2 की क्लासेस भी 2 घंटे होंगी संचालित

इसके साथ ही प्री-नसरी, नर्सरी, केजी-01, केजी-02 की कक्षाएं भी 100 फ़ीसदी क्षमता के साथ खोलने की तैयारी है। फिलहाल विंटर सीजन और मौजूदा हालात को देखते हुए स्कूल संचालक छोटे बच्चों की क्लासेस 2 घंटे के लिए ही संचालित करेंगे। प्री-नर्सरी, नर्सरी, केजी 01 और केजी 02 के बच्चों की क्लासेस सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लगाई जाएंगी। अब बस गृह विभाग की गाइडलाइन का इंतजार है, ताकी बातें स्पष्ट हो सके। स्कूलों में स्पोर्ट्स, असेंबली सहित दूसरी गतिविधियों को लेकर गृह विभाग की SOP जारी होने के बाद सभी स्कूलों को गाइडलाइन भेजी जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”648443207″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews