अब परिवहन कर्मचारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

अब परिवहन कर्मचारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

भोपाल।

मध्यप्रदेश पुलिसकर्मियों की तरह खाकी वर्दी देने की मांग को लेकर परिवहन कर्मचारी तीस नवंबर को आंदोलन करेंगे। परिवहन कर्मचारी संघ ने प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर पर्चे चस्पा कर आंदोलन में शामिल होने के लिए कर्मचारियों को आव्हान किया है।

खाकी वर्दी की मांग के साथ संघ की कोकता में आरटीओ को जल्द शिफ्ट करने और एजेंटों को हटाने की मांग भी है।कर्मचारी संगठन बीते दो सालों से लगातार खाकी वर्दी की मांग कर रहा है।साथ ही डेढ़ साल से भोपाल आरटीओ की शिफ्टिंग कोकता में बने नए भवन में नहीं की जा सकी है…इसके अलावा आरटीओ से 200 मीटर दायरे के बाहर एजेंटों को नहीं बैठाया जा रहा है।

खाकी वर्दी पहनने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि जब कर्मचारी चेकिंग करते हैं, तो उन्हें लोग पहचानते नहीं है…परिवहन कर्मचारी संघ के बैनर तले हो रहे आंदोलन के दौरान विभाग के मंत्री और प्रमुख को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews