अब MP में इन दो सीटों पर होंगे उपचुनाव, फिर होगी कांग्रेस-बीजेपी की अग्निपरीक्षा

अब MP में इन दो सीटों पर होंगे उपचुनाव, फिर होगी कांग्रेस-बीजेपी की अग्निपरीक्षा

भोपाल।
मध्यप्रदेश में एक बार फिर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की स्थिति बन गई है। बीजेपी के दिग्गज नेता और आगर से विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन के बाद मध्यप्रदेश में एक और सीट खाली हो गई है।इससे पहले मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। बनवारी लाल और ऊंटवाल के निधन से बीजेपी और कांग्रेस की एक सीट और कम हो गई है। अब इन दोनों सीटों पर उपचुनाव होगा।वही फिर से कांग्रेस और बीजेपी की अग्नि परीक्षा होगी।

दरअसल, बीते 15 साल में भाजपा सरकार के दौरान प्रदेश में 31 उप चुनाव हुए हैं। बहुत कम समय ऐसा रहा है जब विधानसभा सत्र में विधायकों की संख्या पूरी रही हो। एक बार फिर सदन में विधायकों की संख्या 228 हो गई। कांग्रेस सरकार बनने के बाद झाबुआ और छिंदवाड़ा में उप चुनाव हुए और अब जौरा और आगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।दोनों दिग्गज नेताओं के निधन के बाद कांग्रेस बीजेपी को बडा झटका लगा है।लेकिन अबतक का इतिहास रहा है जब जब उपचुनाव हुए है कांग्रेस ने बाजी मारी है, भले ही सरकार बीजेपी की क्यो ना हो।हाल ही में छिंदवाड़ा और झाबुआ में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की थी।इसके पहले जब प्रदेश में बीजेपी की सरकार थी तब कांग्रेस ने विपक्ष में रहने के बावजूद शिवपुरी, कोलारस और अटेर की जीत दर्ज की थी।इतना ही नही जौरा विधानसभा सीट को लेकर तो बीजेपी और कांग्रेस ने तैयारियां भी शुरु कर दी है। इस सीट पर बीजेपी हर हाल में जीत दर्ज करवाने में जुटी हुई है।बीजेपी झाबुआ उपचुनाव की हार को जौरा की जीत से बराबर करना चाहती है। वही बीजेपी नेताओं द्वारा भी उपचुनाव से पहले जीत को लेकर बड़े बड़े दावे किए जा रहे है।

वर्तमान में विधानसभा में सीटों की संख्या
मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं, लेकिन नेताओं के निधन के बाद इसमें कांग्रेस के पास 114 और भाजपा के पास 107 सीटे रह गई है। इसके अलावा कांग्रेस को चार निर्दलीय, दो बसपा और एक सपा विधायक का समर्थन है। ऐसे में कांग्रेस फिर अल्पमत में आ गई है, हालांकि एक निर्दलीय विधायक के मंत्री होने से कांग्रेस वर्तमान में 115 की स्थिति में है।

16 सालों में अबतक इन सीटों पर हो चुके है उपचुनाव
2004 से जिन स्थानों पर उपचुनाव हुए हैं, वे हैं नोहटा, बालाघाट, बुधनी, बड़ा मल्हारा, पधाना, उदयपुरा, शिवपुरी, लांजी, समवेर, गोहद, तेंदूखेड़ा, सोमखेत, कुक्षी, जेब्रा, महेश्वर, विदिशा, बहोरीबंद, विजयराघौगढ़, आगर, गरोठ, देवास, मैहर, घोड़ाडोंगरी, नेपानगर, बांधवगढ़, अटेर, चित्रकूट, मुंगावली, छिंदवाड़ा और झाबुआ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews