भोपाल। स्थानीय बाल भवन स्कूल शयमला हिल्स के छात्र-छात्राओं द्वारा डीबी मॉल के बाहर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 87 छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से जल बचाओ जीवन बचाओ एवं पर्यावरण सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए । अलग अलग तीन नाटकों के मध्यम से दी गयी प्रस्तुति में लोगो से अपील की गई कि यदि भविष्य बचना है तो पर्यावरण बचाना होगा । नाटक का निर्देशन फिज़ा कलीम ओर पदमा पुरोहित , फैज़ान खान के माध्यम से किया गया । 87 छात्र-छात्राओं ने नाटक में बताया कि दूषित जल से मानव जीवन किस प्रकार से संकट में पड़ सकता है । यदि वक्त देते दूषित वातावरण को सही नहीं किया गया तो पृथ्वी पर मानव जीवन संकट में पड़ सकता है , इस लिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य की हालत में वातावरण को दूषित ना होने दें , बच्चों ने अपनी नाटक में संदेश में कहा जल, ध्वनि,भूमि , और हर तरह के प्रदूषण से धरती को मुक्त करना है जिस के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और प्लास्टिक का इस्तेमाल से बंद कर दे । तभी भारत सुरक्षित रहेगा एवं विश्व सुरक्षित रहेगा । इस अवसर पर प्रचार्य राजेश शर्मा , उपप्राचार्य हुमैरा आरिफ भी मौजूद रही ।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

ताजा खबरें
View More →महाकाल रोप-वे का बजट बढ़ा, 199 करोड़ के पुराने ठेके की जगह 258.37 करोड़ का नया टेंडर धार में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरी IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, इन 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया कार्यभार, देखें लिस्ट इंदौर: घर के बाहर सजा रखी थी पटाखों की दुकान, लाइसेंस नहीं मिलने पर आरोपी गिरफ्तार, करीब 1 लाख रुपये का माल जब्त दिवाली से पहले इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, बढ़ाया MCLR, 1 नवंबर से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक