प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 306 पहुंचा, स्वास्थ्य अमला अलर्ट

कोविड से घबराने की जरूरत नहीं, सतर्कता जरूरी

MP Corona Update : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 46 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 306 पहुँच गई है, जबलपुर से सबसे अधिक नये 20 संक्रमित मरीज मिले हैं। वही इसके अलावा भोपाल से 15, सागर और राजगढ़ से 3-3, इंदौर से 2 और रायसेन और उज्जैन से 1-1 नए संक्रमित मिले हैं।

बढ़ रहे मामले 

बीते 24 घंटे में प्रदेश में कुल 502 मरीजों के कोरोना सैंपल की जांच की गई थी। इनमें 46 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ एक्टिव कैस की संख्य 306 हो गई है। इसमें भोपाल 109 में सबसे अधिक एक्टिव केस हैं। इसके अलावा इंदौर में 57, जबलपुर में 37, राजगढ़ में 27, ग्वालियर में 20, सीहोर में 15, नर्मदापुरम में 10, रायसेन में 9 उज्जैन में 7, सागर में 6, खंडवा में 3, आगर मालवा में 2 और सतना में 1 एक्टिव केस है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते डाक्टर्स लोगों को ज्यादा भीड़ वाली जगह पर न जाने और बाहर निकलने पर मास्क लगाने की सलाह दे रहे है,

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews